नववर्ष 2026 से पहले किश्तवाड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस–सेना के संयुक्त तलाशी अभियान जार
किश्तवाड़। नववर्ष के मद्देनजर जिला किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के सहयोग से जिले भर में चौकसी बढ़ा दी है।
एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह के निर्देशों पर जिले के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सघन नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस कर्मी दिन-रात चौकियों पर तैनात रहकर हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
पिछले कई दिनों से छात्रू और मुगल मैदान क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त तलाशी एवं घेराबंदी अभियान लगातार जारी है। इन अभियानों का उद्देश्य किसी भी शरारती तत्व की गतिविधियों पर रोक लगाना और क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
एसएसपी किश्तवाड़ ने सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि “शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
नववर्ष 2026 से पहले किश्तवाड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस–सेना के संयुक्त तलाशी अभियान जार
नववर्ष 2026 से पहले किश्तवाड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस–सेना के संयुक्त तलाशी अभियान जार