फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर रामनगर पुलिस ने कस्बे में विशेष अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। छह वाहनों के चालान किए गए। साथ ही चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को पीएसआई शक्ति सिंह, विशाल शर्मा, विशाल सरोच ने थाना रामनगर के बाहर विशेष नाका लगाकर आने-जाने वाले दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।
जांच अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा आदि की जांच की। इसके साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले तथा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान छह वाहनों के चालान भी किए गए। खासकर यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। कुछ यात्री वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां पाई गईं, जिस पर पुलिस ने तुरंत यात्रियों को वाहन से उतरवाकर चालकों को कड़ी चेतावनी दी। भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने चालकों को बताया कि तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है। इसलिए सभी वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।
पीएसआई शक्ति सिंह के बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को चाहिए कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें