फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अजय सिंह को मिला ''''जिले का सर्वश्रेष्ठ लाइनमैन'''' का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की तहसील लाटी की पंचायत सिरा ए के निवासी अजय सिंह को ''''लाइनमैन दिवस'''' के अवसर पर ''''उधमपुर जिले के सर्वश्रेष्ठ लाइनमैन'''' के रूप में सम्मानित किया गया है। अजय सिंह पीडीडी विभाग में अस्थायी कर्मचारी (डेली वेजर) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें 7 मार्च 2026 को जम्मू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और पावर डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट में दी गई सेवा का प्रतीक है।
विज्ञापन

अजय सिंह की इस उपलब्धि पर पंचायत सिरा ए, तहसील लाटी और समग्र जिले में गर्व का माहौल है। उनके द्वारा किए गए कार्यों ने न केवल विभाग में उच्च मानक स्थापित किए हैं, बल्कि उनकी मेहनत और ईमानदारी ने क्षेत्र को गर्वित किया है। यह सम्मान अजय सिंह की कड़ी मेहनत और बलिदान का फल है। उनके कार्यों के माध्यम से यह संदेश जाता है कि यदि किसी भी कार्य को ईमानदारी और परिश्रम से किया जाए, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
क्षेत्रवासियों ने अजय सिंह को इस सफलता पर बधाई दी और उनकी भविष्य की सफलता की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अजय सिंह अपनी मेहनत से आगे भी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। अजय सिंह ने इस पुरस्कार को अपने जिले और क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि यह उनके योगदान का परिणाम है। यह पुरस्कार उधमपुर जिले के बिजली विभाग के कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को भी उजागर करता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी जनता की सेवा में अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें