रामनगर। कस्बे में गुरु रविदास जन्मोत्सव पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष फकीर चंद ने दी।
शनिवार सुबह साढ़े दस बजे गुरु रविदास मंदिर परिसर में सभा के प्रधान ने अन्य साथियों सहित पत्रकार वार्ता कर गुरु रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जानकारी दी।
प्रधान ने बताया कि गुरु रविदास महाराज का वार्षिक 649 जन्मोत्सव रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर मे रविवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन भी होगा। रविवार सुबह 11 बजे गुरु रविदास महाराज की शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर परिसर से आरंभ होगी। शोभायात्रा कस्बे का चक्कर लगाकर वापस मंदिर परिसर में आकर संपन होगी। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर रत्न चंद, मुंशी राम, गोविंद चंद, मूल राज, गोविंद भारती अन्य सभा के सदस्य शामिल थे।