फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर बर्फबारी से यात्री वाहनों की आवाजाही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सर्दी के इस सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी से बसंतगढ़ मार्ग दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सका। मार्ग पर जगह-जगह पस्सियां और बर्फबारी गिरने से यातायात ठप रहा। सिर्फ कैथा इलाके तक ही सभी यात्री वाहन पहुंच पाए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने शनिवार सुबह दो जेसीबी मशीनें लगाकर पदराका इलाके में मार्ग पर गिरे बड़े पत्थरों को काटने और कैथा गांव तक मार्ग पर गिरी बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। दोपहर तक यात्री वाहन कैथा गांव तक ही पहुंच पाए। छतराड़ी मार्ग पर देर शाम तक पस्सियां और बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन यात्री वाहन आगे रवाना नहीं हो सके। वीरवार देर रात से हुई लगातार बारिश से शुक्रवार सुबह रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग के बीच पदराका इलाके में पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आ गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश के बीच जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया लेकिन दोपहर तक छोटे यात्री वाहनों के लिए रास्ता खुलना ही संभव हो पाया। सिर्फ छोटे यात्री वाहन कुलवंता तक ही पहुंच पाए। आगे मार्ग पर बर्फबारी और पस्सियां होने से कोई भी यात्री वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो पाया। शनिवार मौसम साफ होते ही सुबह से ही विभाग ने पदराका मार्ग पर गिरे बड़े पत्थरों को काटने के साथ मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया लेकिन देर शाम तक सभी यात्री वाहन सिर्फ कैथा गांव तक ही पहुंच पाए। आगे छतराड़ी मार्ग पर कार्य जारी रहा।

कोट
मार्ग पर जगह-जगह पस्सियां तथा बर्फ उठाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार दोपहर तक कैथा गांव तक सभी यात्री वाहन ही पहुंच पाए। विभाग की ओर से लगातार कार्य जारी है। एक-दो दिन तक छतराड़ी गांव तक सभी यात्री वाहन पहुंचने की संभावना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें