रामनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीसरे अंतिम दिन मंगलवार को रामनगर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 200 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम दिन लक्ष्य का सौ प्रतिशत हासिल कर लिया है।
बता दे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ था। यह अभियान तीन दिन तक चला। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 19037, शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य विभाग ने प्राप्त कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रविवार पहले दिन रामनगर ब्लॉक में 112 बूथ बनाए गए थे उस दिन 17328 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई ।
स्वस्थ विभाग ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले दो दिन सोमवार मंगलवार को भी अभियान जारी रखा। इस अभियान में 224 टीमों का गठन किया। इस टीमों में आंगनबाड़ी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, आशा कर्मचारी, शिक्षा कर्मचारियों और एनजीओ की सहायता से यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
सोमवार दूसरे दिन 1550 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई, अंतिम दिन मंगलवार को 200 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
बीएमओ हरविंदर सिंह ने बताया पल्स पोलियो अभियान में रामनगर ब्लॉक में शून्य से पांच वर्ष तक के 19037 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को तीन दिन अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग ने हासिल कर लिया है। इस अभियान में सभी कर्मचारियों ने ग्रामीण इलाकों के साथ कस्बे के सभी घर घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई, ताकि अभियान में कोई भी बच्चा छूट न जाए।