रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 25 दिसंबर से होने वाला है। यह जानकारी क्रिकेट प्रतियोगिता रामनगर यूथ के संयोजक विशाल कुमार और रणजीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें रामनगर, उधमपुर, जखेड, बसंतगढ़, घोरड़ी, पंजग्रा, जोफड, बडोल, लाटी, पोनारा व अन्य इलाकों से होगी।
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने वाले सदस्यों की ओर से 40000 नगद राशि रखी गई है। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। उन्होंने बताया क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दूर दराज से आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए रहने का पूरा प्रबंध भी करवाया जाएगा।