फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी से रवाना हुई त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा यात्रा सोमवार को गणेश मंदिर में माथा टेकने बाद रवाना हुई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक टाकन दास, संस्कृत विशेषज्ञ प्रताप सिंह व अन्य भी मौजूद रहे। यात्रा भमाग के सुखालघाटी से होते हुए सुखालगली जायेगी। वहां पर स्थित माता काली के मंदिर में पूजा कर यात्रा में शामिल लोग वापस जंगल गली से होते हुए लौटेंगे।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल हुए हिंदू जागरण के संगठन मंत्री मुरली मनोहर ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विशेष समुदाय के छात्रों को ज्यादा सीटें आवंटित करना गलत बताया। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर देश के हर हिस्से से श्रद्धालु आते हैं। श्राइन बोर्ड हिंदुओं के चढ़ावे से ही चलता है। मेडिकल सीट देने पर जारी आंदोलन सही है। श्राइन बोर्ड को अपने फैसले पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें