फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनग में नगर पालिका ने चार दुकानों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में नगर पालिका की दुकानों का किराया अदा नहीं करने पर चार दुकानों पर ताला जड़ दिया गया है। यह कार्रवाई नगर पालिका के अधिकारियों ने की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे नगर पालिका के इंचार्ज ईओ अभिलव महाजन, नगर पालिका टैक्स इंस्पेक्टर रामपाल तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कस्बे में नगरपालिका का किराया एक वर्ष से अधिक होने पर यह करवाई की।
नगरपालिका ने बस अड्डे पर दो दुकानों तथा घास मंडी में स्थित दो दुकानों पर ताला जड़ दिया है। अधिकारी अभिलव महाजन ने बताया कि कस्बे की घास मंडी में दो दुकानों तथा बस अड्डे पर एक दुकानदार ने पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नगर पालिका की दुकानों का किराया अदा नहीं किया था। हमारे कर्मचारी हर माह दुकानों पर किराया लेने जाते थे, लेकिन इन दुकानदारों की तरफ से दुकानों का किराया नहीं दिया जाता था। बार बार कहने पर यह दुकानदार नहीं मानते थे इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। चौथी दुकान के दुकानदार ने 11 वर्ष पहले बस अड्डे के पास पगड़ी पर दुकान ली थी लेकिन अभी तक दुकानदार ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। इसी कारण इन चारों दुकानों पर नगर पालिका ने ताला लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने नगर पालिका की दुकानों पर कार्य कर रहे सभी दुकानदारों को चेतावनी दी सभी दुकानदार अपनी दुकानों का हर माह किराया नागपालिका में जल्द जमा करवाए अन्यथा दुकानदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें