उधमपुर। जिब थाती क्षेत्र में विधायक पवन कुमार गुप्ता ने गढ़ी-पल्तयाढ़ सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 850 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से क्षेत्र के करीब 150 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों की करीब ढाई दशक पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।