फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मतलोवा बी में ग्रामीणों की राह होगी आसान, पीएस बोस के पास बनेगा फुट ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत मतलोवा बी में पीएस बोस के पास बरसाती नाले पर जल्द ही फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे विशेषतौर पर बरसात के दिनों में आवागमन को लेकर ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से राहत की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित कार्य योजना को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एसडीआरएफ के तहत स्वीकृत इस पुल के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 60 दिन की अवधि निर्धारित की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर इस फुट ब्रिज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। पानी के बहाव वाले हिस्से को पार करने में लोगों को विशेषकर बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी बढ़ने पर पैदल रास्ता प्रभावित होने से आवाजाही मुश्किल हो जाती है। ऐसे में प्रस्तावित फुट ब्रिज ग्रामीणों के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने में अहम साबित हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि फुट ब्रिज बनने से उनका नाले के बीच से होकर गुजरने की परेशानी दूर होगी। राजीव कुमार, राकेश शर्मा, छोटू लाल, अमित शर्मा व अन्य का कहना है कि फुट ब्रिज नहीं होने के कारण बरसात के दौरान तेज पानी के बहाव के कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों को रास्ता पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है। फुट ब्रिज बनने के बाद लोगों को पानी के बीच से या असुरक्षित रास्ते से गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सुरक्षित पैदल आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। इससे आसपास के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और बारिश के दौरान रास्ता बंद होने जैसी स्थिति से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों को जरूरी सेवाओं और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

कोट
पंचायत मतलोवा बी में प्रस्तावित फुटब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें