फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीडीपीओ मजालता के कार्यालय भवन का शिलान्यास, 2.32 करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
मजालता में सीडीपीओ भवन के निर्माण कार्य का ​उद्घाटन करते विधायक आरएस पठानिया। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक मजालता में उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने कई बड़े विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सीडीपीओ मजालता के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 2.32 करोड़ है। उन्होंने पंचायत सुमवाल और पंचायत चोरे पंजियां के लिए नवनिर्मित पंचायत घरों का भी उद्घाटन किया। इन पंचायत घरों पर 30-30 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि विकास तभी सार्थक हो सकता है जब लोग शासन और परिपालन के हर चरण में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने जोर दिया कि लोग केवल दर्शक नहीं रह सकते बल्कि उन्हें विकास कार्यों के चयन, निर्माण, परिपालन और रखरखाव में समान भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन-भागीदारी ही लोकतंत्र और विकास की असली नींव है।
पठानिया ने घोषणा की कि थलोरा गांव ( जिसमें मनवाल, देवी बनी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं) को प्रतिष्ठित ‘विकसित ग्राम’ योजना के तहत लगभग 2 करोड़ की राशि के साथ विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना में अन्य विभागों और एजेंसियों का समर्थन भी शामिल होगा और केंद्रीय योजना एवं सीएसएस के तहत इसे पूरी क्षमता के साथ लागू किया जाएगा। इससे ग्रामीण विकास को नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल में महिला सशक्तीकरण, अमृत सरोवर विकास, जल संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, खेलों को बढ़ावा, बाल विकास और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि यह योजना एक मॉडल ग्रामीण इको सिस्टम बनाने का प्रयास है, जो सततता, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक कल्याण पर आधारित होगा। उन्होंने लोगों से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि विकासात्मक पहल हर घर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
उन्होंने स्थानीय निवासियों की सक्रिय भूमिका की सराहना की। जिन्होंने सार्वजनिक मुद्दों की पहचान करने और प्रशासन के साथ सहयोग करके विकास कार्यों को सफल बनाने में योगदान दिया।
इस अवसर पर बीडीओ मजालता, तहसीलदार मजालता और कृषि एवं बागवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से कल्याण तथा विकासात्मक पहलों के बारे में बातचीत की।
इस कार्यक्रम में मोहिंदर शर्मा, मोहन लाल शर्मा (दोनों मंडल प्रधान), उत्तम सिंह, सोम नाथ शर्मा, पंकज शर्मा, देवी दास, गुरदेव सिंह, विजय, अनिल शर्मा और अन्य स्थानीय निवासी और जन-प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें