फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनोड़ी में गायत्री महायज्ञ में पहुंचे सांसद और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। गांव धनोड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रविवार को महायज्ञ में सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रियासी रोहित दुबे भी पहुंचे। हवन यज्ञ में आहुति दी और पूजा-अर्चना कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। समारोह में मुख्य ट्रस्टी (जेके) राकेश शर्मा, शोभाराम, डॉ. शिव कुमार, डॉ. चंद्रशेखर सहित गायत्री परिवार के पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें