फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 700 घर हुए रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली बिल की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस स्कीम के तहत उधमपुर शहर के 700 घरों को रोशन किया गया है, जिससे बिजली बिल की समस्या से राहत मिल रही है। विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस स्कीम का लाभ उठाएं और अपनी बिजली की समस्याओं से राहत पाएं।
विज्ञापन


पीडीडी उधमपुर के एईई अनुज गुप्ता ने बताया कि यह योजना करीब डेढ़ साल पहले उधमपुर में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत उपभोक्ता के बिजली लोड के हिसाब से सोलर पैनल लगाए जाते हैं। उपभोक्ता अपने बिजली लोड के हिसाब से सोलर पैनल लगवाकर इसका फायदा उठा सकते हैं। स्कीम के तहत एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल सब्सिडी पर मिलते हैं। एक किलोवाट के सोलर पैनल की कीमत बाजार में करीब 55,000 होती है, लेकिन इस स्कीम के तहत 60 प्रतिशत सब्सिडी के साथ यह उपभोक्ताओं को 19,000 में मिल रहा है, जिससे रोजाना 4 यूनिट तक बिजली बनती है। इसी तरह, 1.10 लाख की कीमत वाला दो किलोवाट का सोलर पैनल सब्सिडी के बाद 38,000 में मिलेगा और इससे हर दिन 8 यूनिट तक बिजली बनेगी। इसके अलावा, 1.60 लाख की कीमत वाला तीन किलोवाट का सोलर पैनल सब्सिडी के बाद 64,000 में मिलेगा, जिससे हर दिन 12 से 14 यूनिट बिजली बनेगी। यूनिट के हिसाब से, कंज्यूमर अपने बिजली के बिल भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के एक महीने के अंदर मंज़ूरी मिल जाती है, और विभागीय टीम इसे कंज्यूमर की छत पर लगा देती है। इसके लिए मात्र 200 स्क्वेयर फीट जगह चाहिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें