फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह के सरोल बाग रोड पर आग से घर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सरोल बाग रोड पर आग लगने से एक मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह मकान रवि कुमार का था। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। इसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही घर में रखा सामान जल गया। दमकल विभाग के कर्मी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में मकान को भारी क्षति पहुंची है तथा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। हालांकि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से पहुंचीं जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें