उधमपुर। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एसटीसी बीएसएफ में वित्तीय जागरूकता सत्र करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा और जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार को बढ़ावा देना था।
सत्र का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक गगनप्रीत कौर ने किया, जिन्होंने लगभग 200 बीएसएफ कर्मियों को वित्तीय अनुशासन, डिजिटल सुरक्षा और संस्थागत बैंकिंग प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केवाईसी को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली में सुरक्षा की पहली कड़ी बताते हुए अनिवार्यता और सेंट्रलाइज्ड केवाईसी के लाभ पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को निवेश धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल ठगी से सतर्क रहने के उपाय की जानकारी दी गई।