फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी ब्लॉक में बनेगा कान्फ्रेंस हॉल, दो करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक में दो करोड़ की लागत से कांफ्रेंस हॉल जल्द ही बनेगा। भाजपा मंडल प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि पहले बैठक करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं था। अक्सर उन्हें या अन्य लोगों को खुले में ही बैठक करनी पड़ती थी। कांफ्रेंस हाल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। विधायक कुलदीप राज दुबे की तरफ से कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए मंजूरी दे दी गई है, जिस पर दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। हाल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा करने पर भाजपा के नेताओं ने विधायक का आभार जताया। मौके पर भाजपा नेता प्रकाश सिंह, नीलम शर्मा, सुदेश शर्मा, सूरज प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें