फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर अंडर पास में भरा पानी, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के संगूर इलाके में बनाए गए अंडर पास में भारी जलभराव होने से लोग परेशान हो गए। क्षेत्रवासियों ने हाईवे अथारिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीरवार रात साढ़े 11 बजे तेज बारिश शुरू होने के बाद अंडर पास में जलभराव होना शुरू हो गया था, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक अंडर पास पूरी तरह से पानी से लबालब भर चुका था और तालाब के रूप में बदल गया। उन्होंने कहा कि हाईवे के आर-पार आवाजाही के दौरान होने वाली मौतों की रोकथाम को लेकर अंडर पास बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन इसमें भी तकनीकी खामी होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती है। काफी ज्यादा पानी भरने के कारण निचले इलाकों के लोगों के लिए आवाजाही का संकट पैदा होने के साथ ही हादसे का खतरा पैदा हो गया है।
वहीं लोगाें की समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया और उन्हें इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इस अंडर पास को बनाने का काम शुरू किया गया था, जो हाल ही में बनकर पूरा हुआ है। इसमें हल्की सी बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी को लेकर पंप लगाया गया है लेकिन यह नाकाफी है। इसलिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करे अन्यथा वे केन्द्रीय परिवहन मंत्री से इसकी शिकायत करेंगे क्योंकि हाईवे निर्माण में इस तरह की तकनीकी खामी काफी नुकसानदायक है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। वहीं अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिया कि जलनिकासी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही इसका स्थायी समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें