फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में बारिश से दुकानें देरी से खुलीं, व्यापार पर दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बारिश के कारण शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार की दुकानें देर से खुलीं। अधिकांश दुकानदार दस बजे के बाद आए। कई दुकानदार घरों में ही रहे। इस कारण बाजार सुनसान हो गया। कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे अलाव सेंककर ठंड से राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

अंकुश ने बताया कि अमूमन उनकी किराना की दुकान पर सुबह से ही ग्राहक आने शुरू हो जाते हैं, लेकिन दोपहर के बाद भी कम ग्राहक आए। हलवाई की दुकान चलाने वाले सुरिंदर शर्मा ने बताया कि दूध व पनीर देने आने वाले व्यापारी देरी से आए। पूरा दिन मंदी का दौर रहा। सब्जी विक्रेता विनोद ने बताया कि कुछ देर के लिए बारिश रुकी तो ग्राहक पहुंचे। शाम को कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें