फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में शुरू हुआ दो दिवसीय विंटर कार्निवल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा की हसीन वादियों में शनिवार को दो दिवसीय विंटर कार्निवल का आगाज उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में डीडीसी चेयरमैन डोडा धनंतर सिंह कोतवाल मुख्यातिथि रहे। विधायक दलीप सिंह परिहार, उप निदेशक पर्यटन पंकज सासन और उप निदेशक जनसंपर्क सविता चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों की विविध प्रस्तुतियां देखने के लिए मिली। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम का आयोजन जम्मू-कश्मीर (यूटी) सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा निदेशालय पर्यटन जम्मू के माध्यम और डोडा प्रशासन एवं भद्रवाह विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्निवल का उद्देश्य भद्रवाह में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना, प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करना और स्थानीय संस्कृति व प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समारोह की शृंखला के तहत 18 जनवरी को न्यू बस स्टैंड कोटली में भव्य सांस्कृतिक-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयोजन भद्रवाह को प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें एसएसपी संदीप मेहता, अतिरिक्त उपायुक्त सुनील कुमार भुत्याल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास प्राधिकरण संजीव शर्मा, एसपी विनोद शर्मा, एआरटीओ कपिल देओल, सांस्कृतिक अकादमी के सलाहुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें