फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट ने सावित्रीबाई फुले को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट ने महान समाज सुधारक एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर गुरु रविदास मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने उनके योगदान को नमन करते हुए शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रति उनके संघर्ष को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा, दलित उत्थान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से डाॅ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित की गई परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें