डोडा। जिला पुलिस ने प्रेम नगर मार्केट में रूटीन नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन ठाठरी की टीम ने ये कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी ड्रोन केरानी, प्रेम नगर के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से जेके स्पेशल व्हिस्की की 36 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस स्टेशन ठाठरी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।