फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी मिडिल स्कूल मनानू में कक्षाओं की कमी होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक उधमपुर के सरकारी मिडिल स्कूल मनानू में लंबे समय से चली आ रही कक्षाओं की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्षा का निर्माण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 10.42 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 1993 में स्थापित इस विद्यालय में कक्षाओं के संचालन के लिए 6 क्लास रूम हैं। इससे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ कक्षाओं की कमी एक बड़ी समस्या बन गई थी। जिससे न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित होता था बल्कि विद्यार्थियों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता था। नई कक्षाओं के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा और पढ़ाई का माहौल बेहतर बनेगा। अतिरिक्त कक्षाएं बनने से छात्रों को पर्याप्त जगह मिलेगी। शिक्षकों को भी पढ़ाने में सुविधा होगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। खासकर बरसात और गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
इस निर्णय से गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय करतार चंद, विनोद सिंह, कालीदास व अन्य का कहना है कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना समय की जरूरत है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। बेहतर सुविधाओं से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन


कोटएमएस मनानू में अतिरिक्त कक्षाएं बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। काम को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें