फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वदेशी अपनाओ के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की तरफ से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में महिलाओं, युवाओं और व्यापारी वर्ग और विद्यार्थी वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इसके अलावा संगठन महामंत्री विपिन शर्मा, डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें स्वदेशी चीजों को अपनाने पर अधिक देना होगा।
बताया कि देशभर में हमारा आत्मनिर्भर भारत को लेकर स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत आज इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं समेत समाज के तमाम वर्ग के लोगों से अपील की गई है कि स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे हमारी विदेशी चीजों पर आत्मनिर्भरता कम हो सके और देश आत्मनिर्भर हो सके। इसके लिए हम लोगों को लगातार जागरूक भी कर रहें हैं और प्रधानमंत्री की स्वदेशी नीतियों के प्रति अवगत भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें