फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने पार्कों में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर । मानव उत्थान सेवा समिति शाखा उधमपुर की ओर से मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई की देखरेख में शहर के पार्कों में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान की अगुवाई रामनगर वन के जिला विकास परिषद के सदस्य मूल राज ने की।
विज्ञापन

इसमें मानव सेवा दल के सदस्यों ने सर्वप्रथम वीनस चौक में स्थित सद्भावना पार्क से सफाई अभियान प्रारंभ किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा चबूतरा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सफाई की।

मानव सेवा दल सदस्यों ने दोनों पार्कों में पड़ी गंदगी और कूड़े कचरे को साफ किया तथा पार्कों में लगे पेड़ों की टहनियां को तराशा। इस अवसर पर बोलते हुए महात्मा शमा बाई ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है कि स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है और भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाना है।
विज्ञापन


सफाई अभियान में भाग लेने वालों में मानव सेवा दल के मंडल प्रमुख जोगिंदर कुमार, जिला प्रमुख देव राज दाया, जिला प्रशिक्षक पुरुषोत्तम सिंह, सोमराज, उत्तम चंद सहित दर्जनों स्वयंसेवक और समिति सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें