फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरक्षित दिवाली मनाने को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रयास एक नई दिशा संस्था की तरफ से शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों खासकर युवा वर्ग को सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है इसलिए ऐसे पटाखे जलाएं जिससे किसी को कोई नुकसान न हो। पटाखे जलाते समय सुरक्षा का भी खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

पवन देव सिंह ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है और इसमें पटाखों से अधिक दीयों और प्राकृतिक सजावट पर ध्यान देना चाहिए। पटाखे जलाते समय सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि आगजनी जैसी घटनाओं से परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें