उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी के पंचायत बदोता के अंतर्गत आते सरकारी प्राइमरी स्कूल मध्याल और मिडिल स्कूल लौधरा की हालत में सुधार के लिए जल्द ही मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही गांव की प्राकृतिक बावली का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सभी कार्याें पर 5.21 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी।
वहीं क्षेत्रवासियों व अभिभावकों ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया है। कुलदीप सिंह, वरिन्दर कुमार, किशोर शर्मा, गिरधारी लाल व अन्य ने बताया कि बीते काफी समय से इन स्कूलों की हालत दयनीय बनी हुई थी। जिसके कारण इनमें पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के समय हादसों का भी डर पैदा हो रहा था। इसलिए ग्रामीण काफी समय से इन स्कूलों की मरम्मत करने की मांग उठा रहे थे। वहीं अब समस्या का समाधान मिलने से काफी राहत मिलेगी और बच्चे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे। इसके अलावा बावली का निर्माण कार्य होने से पेयजल समस्या का भी समाधान होगा।
कोट
स्कूलों की मरम्मत को लेकर निविदा जारी कर दी गई और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-
कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ