फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यूरिया के साथ नैनो जबरन दिया जा रहा, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक में किसानों को खाद्य संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। उन्होंने बताया कि किसान पहले से ही बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान से परेशान हैं। अब केंद्रों में किसानों को मिलने वाली खाद इफको कम्पनी के यूरिया के साथ नैनो जबरदस्ती दी जा रही है, जबकि किसान वर्ग उसकी मांग नहीं कर रहा है। कर्मचारी कहते है अगर इफको यूरिया लेना है तो नैनो बोतल इस के साथ लेनी अनिवार्य है। यह मनमर्जी कर किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो रोड जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता ओम प्रकाश, दीदार सिंह, बाबू राम, कांग्रेस नेता सूरज प्रकाश, ज्ञान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें