किश्तवाड़। जिला पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत जिला पुलिस लाइन किश्तवाड़ में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मोमिन डार ने जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹30,000 रुपये का पुरस्कार जीता, सब-जूनियर वर्ग में दावर जावेद विजेता रहे और उन्हें ₹5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एएसपी प्रदीप सिंह ने कहा कि पुलिस युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान कर उन्हें नशा व सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने संदेश में एसएसपी किश्तवाड़ ने युवाओं की सराहना करते हुए खेलों के माध्यम से स्वस्थ व नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।