फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं से जूझ रहे, विभाग नहीं दे रहा ध्यान: मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में रविवार को आयोजित कृषि किसान मेले के दौरान विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसान आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग उनकी परेशानियों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विधायक मनकोटिया ने किसानों को समय पर बीज, खाद, कीटनाशक और तकनीकी सहायता न मिलने का मुद्दा उठाते हुए कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के निदेशक को भी कड़ी फटकार लगाई और कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में किसानों की समस्याओं की सुनवाई होनी चाहिए लेकिन इन्हें मात्र औपचारिकता तक सीमित रखा जाता है, जिससे सरकारी पैसों की बर्बादी के सिवाय कुछ हासिल नहीं होता। किसानों को भी इसका कोई लाभ नहीं मिलता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को सदन और सड़क दोनों में उठाएंगे।
विज्ञापन

कृषि मेले में मौजूद किसानों ने विधायक द्वारा उनकी आवाज उठाए जाने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें