चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल से नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक रैली निकाली गई। इसमें लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से एसडीएम डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इसमें सरकारी कर्मी, गणमान्य लोग, स्कूली बच्चे शामिल हुए। उन्होंने नशे से दूर रहने के स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया
रैली हायर सेकेंडरी स्कूल से होते हुए शिव चौक, रामलीला चौक, मेन बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुंची और वहां पर भी लोगों को नशा न करने की अपील की गई। रैली एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई तथा इस दौरान शपथ भी दिलाई गई।