फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड लीग: बश्ट व क्लास फेलो ने मैच जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। स्कूल के मैदान में यंग 11 और बश्ट 11 के बीच मैच हुआ। यंग 11 को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना महंगा पड़ा। बश्ट 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 94 रन बनाए। इसमें रमेश ने 17 गेंद में 33 रन बनाए। वही यंग 11 की ओर से योगेश्वर ने दो ओवर में चार रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग 11 की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। इसमें नितिन शर्मा ने 10 गेंद में 20 रन बनाए। बश्ट 11 के गेंदबाज तौसीफ ने दो ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रमेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुकाबला क्लास फेलो व बश्ट 11 के बीच आयोजित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बश्ट की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 98 रन बनाए। बल्लेबाज तौसीफ ने 32 गेंद में 70 रन बनाए। क्लास फेलो के गेंदबाज अजीत ने दो ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लास फेलो की टीम के बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को 7.1 ओवर में हासिल कर लिया और इस टीम के बल्लेबाज सनी ने 26 गेंद में 67 रन बनाए। सनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें