फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम की महिमा अनंत है : महात्मा शमा बाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनवमी के उपलक्ष्य पर मानव उत्थान सेवा समिति की डोडा-शाखा की ओर से तोदंवा मोहल्ले में भव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उधमपुर की महात्मा शमा बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई ने श्रद्धालुओं को अपने सारगर्भित आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित और लाभान्वित किया।
विज्ञापन


बाईगण ने समझाया कि राम नाम की महिमा अनंत है। ध्रुव, प्रह्लाद, हनुमान आदि भक्तों ने राम नाम को अपने ह्रदय में जानकर जीवन में प्रकट किया और महान बन गये। राम नाम ने सदैव उनकी रक्षा की। हम भी अपने जीवन में राम नाम को जान कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम ने मर्यादा का आदर्श प्रस्तुत कर मानवमात्र को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हमें भी अपने बच्चों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के संस्कार देने चाहिएं और बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। कार्यक्रम में हरदेव सिंह बंद्राल, नसीब सिंह, विरेन्द्र सिंह, वरुण बंद्राल, सुमेश सिंह, अनिता बंद्राल, पूनम बंद्राल तथा बंता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें