फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हल चलाते वक्त जमीन से निकली थी भगवान शिव की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सुद्धमहादेव के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव की उस प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जो एक किसान को हल चलाते वक्त जमीन से मिली थी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी के मुताबिक करीब 3000 साल पुराने मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा एक किसान को सुद्धमहादेव से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने खेत में हल चलाते वक्त मिली थी। उन्होंने बताया कि किसान जब अपने खेत में हल चला रहा था तो जमीन से खून निकलने लगा। किसान पहले डर गया और उसके बाद उसने जमीन खोद कर देखा तो जमीन के अंदर भगवान शिव की खूबसूरत प्रतिमा थी। इसे किसान ने उठाकर सुद्धमहादेव के प्राचीन मंदिर में रखा। उस मंदिर में भगवान शिव का आप शंभू शिवलिंग भी है। किसान द्वारा जब प्रतिमा को उठाने का प्रयास किया गया तो प्रतिमा हिलाई भी नहीं जा सकी। इसके बाद किसान ने इसकी जानकारी चिनैनी के राजा को दी। राजा ने अपने सिपाहियों संग प्रतिमा को उठाने का प्रयास किया लेकिन नहीं उठाई गई। उसके बाद वहीं पर उसे स्थापित कर दिया गया। प्रतिमा के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुद्धमहादेव पहुंचते हैं।

श्री छोटा अमरनाथ गुफा भी सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिली थी
चिनैनी कस्बे में श्री छोटा अमरनाथ गुफा भी है। इसके दर्शन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्री छोटा अमरनाथ गुफा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सड़क निर्माण कार्य के दौरान श्री छोटा अमरनाथ गुफा मिली थी। गुफा के अंदर देवताओं की प्रतिमाएं थीं। इस गुफा में नाग देवता की आकृतियां भी हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री छोटा अमरनाथ गुफा में लंगर तथा चार पहर पूजा का आयोजन होता है जबकि जागरण भी किया जाता है। बता दें कि चिनैनी को शिव की नगरी के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में चिनैनी तथा अन्य जगहों पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर हैं जहां भगवान शिव की कई गाथाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें