फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सनातन धर्म सभा की ओर से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम करीब तीन बजे चबूतरा बाजार से शुरू हुई यह यात्रा गोल मार्केट से होते हुए निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आया और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण मंगलमय हो उठा। इस अवसर पर उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन गुप्ता, सनातन धर्म सभा के प्रधान विक्रमादित्य गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
छोटे-छोटे बच्चे पारंपरिक परिधानों में हाथों में ध्वज लिए आगे- आगे चल रहे थे। उनके साथ संतों की टोलियां भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। ढोल- नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे और शिवभक्ति का संदेश दे रहे थे। यात्रा का दृश्य अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय था। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बाजारों में खड़े श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान शिव की झांकियों के दर्शन किए। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर पानी, शरबत, फल और प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें