चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चिनैनी क्रिकेट लीग का आयोजन जारी है। गौरव इलेवन की टीम क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
रविवार को गौरव इलेवन और थंडर बोल्ट के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौरव इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के बल्लेबाज अतुल ने 13 गेंद में 48 रन बनाए। वहीं थंडरबर्ड की ओर से बूवी ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर बोल्ट की टीम नौ विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। इस टीम के बल्लेबाज वासु ने 12 गेंद में 12 रन बनाए । गौरव इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने दो ओवर में 8 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अतुल को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया और क्वार्टर फाइनल जीत कर गौरव इलेवन सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।