फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चलयाड़ में स्वास्थ्य केंद्र नहीं, एक टेबलेट के लिए जाना पड़ता है चिनैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत चलयाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर किए जाने को लेकर स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। लोगों ने कहा कि उनकी पंचायत का एरिया काफी दूर-दूर तक फैला है और लोगों को मामूली दर्द होने पर भी एक टेबलेट लेने के लिए गांव से काफी चिनैनी या बश्ट जाना पड़ता है। ऐसे में यदि उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिल जाए तो लोगों के लिए समस्याएं काफी हल होगी।
विज्ञापन

पंचायत की पूर्व सरपंच गायत्री देवी, सुषमा देवी, असलम, सुभाष चंद्र तथा अन्य लोग ने कहा कि उनकी पंचायत में इस तरह की सुविधा न होने से लोगों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र जल्द खोला जाए। लोगों ने कहा कि उनकी पंचायत में मोहड़े दूर-दूर हैं और कई लोग सड़क से कई किलोमीटर दूर रहते हैं। ग्रामीणों को दर्द की एक गोली लेने के लिए भी बश्ट या चिनैनी जाना पड़ता है। चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर उनकी पंचायत पड़ती है और ऐसे में लोगों को मामूली दर्द होने पर भी इलाज के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।
उनका कहना था है उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है जबकि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है । उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खुल जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी और प्राथमिक उपचार भी मौके पर ही हो जाएगा। इससे लोगों की कई तरह की मुश्किलें हल होंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें