फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में रविवार को यातायात विभाग की टीम ने मेन चौक पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न किया जाए।
विज्ञापन

यातायात विभाग के अधिकारी कुलदीप राज शर्मा ने कहा कि एक तो सड़क पर गलत पार्किंग ना करें। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि बिना सीट बेल्ट के गाड़ी न चलाएं और दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने लोगों को यह भी कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और उसका पालन करें। कई बार दो पहिया वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं और बिना हेलमेट तथा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते हैं। इससे हादसे का खतरा हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों को नियमों का उल्लंघन न करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें