फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रॉयल मादा व थंडर बोल्ट ने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चिनैनी क्रिकेट लीग का आयोजन जारी है। क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल मादा तथा थंडर स्ट्राइक के बीच मैच खेला गया। इसमें रॉयल मादा ने जीत हासिल कर ली और दूसरा मैच स्टार स्ट्राइक व थंडर बोल्ट के बीच हुआ, जिसमें थंडर बोल्ट ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले मैच में थंडर स्ट्राइक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए , जिसमें मुकेश ने 30 गेंद में 66 रन बनाए, जबकि थंडर स्ट्राइक के गेंदबाज मुजीबल ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइक की टीम ने 8.5 ओवर में 115 रन ही बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इसमें रशीद ने 17 गेंद में 55 रन बनाए और रॉयल मादा के महेंद्र ने एक ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मुकेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
वहीं दूसरा मैच स्टार स्ट्राइक व थंडर बोल्ट के बीच खेला गया। थंडर बोल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार स्ट्राइक ने 8 ओवर में सात विकेट खोकर 48 रन बनाए। इसमें मशहुर अहमद ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। वहीं थंडर बोल्ट के गेंदबाज रोहित ने दो ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर बोल्ट की टीम ने 7.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस टीम के वासू ने 14 गेंद में 20 रन बनाए। स्टार स्ट्राइक की तरफ से आजाद भट्ट ने दो ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें