फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी शिक्षा जोन शिक्षकों की कमी से जूझ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन जम्मू कश्मीर के सबसे बड़े शिक्षा जोन में आता है। इस जोन में शिक्षकों का भारी अभाव है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस जोन का एरिया करीब 100 किलोमीटर में फैला हुआ है। लद्दा धार से सिरा व पखलाई से चप्पड़ तथा जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप तथा तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई के स्कूल भी इसी शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिनैनी शिक्षा जोन में करीब 200 सरकारी स्कूल हैं। इसमें छह हायर सेकेंडरी स्कूल, 17 हाई स्कूल और 55 मिडिल स्कूल के अलावा 122 प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। 38 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जहां स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। इसके अलावा मिडिल स्कूल, जिनमें बच्चों की संख्या एक सौ से अधिक और डेढ़ सौ से कम है, वे कुल तीन-तीन शिक्षकों के सहारे स्कूल चल रहे हैं।
चिनैनी शिक्षा जोन में शिक्षकों की कमी की बात की जाए तो करीब 200 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। लोगों का कहना है कि बच्चों का भविष्य यदि संवारना है तो सरकार को शिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए। चिनैनी शिक्षा जोन जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा शिक्षा जोन कहलाता है, जहां शिक्षकों की कमी बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनती है । इस जोन में करीब 17 हजार बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं और इन बच्चों को शिक्षकों की कमी पेश न आए उसको लेकर सरकार को विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ।
विज्ञापन

चिनैनी शिक्षा जोन के जैडईपीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है, जबकि कुछ लैब असिस्टेंट की प्रमोशन के बाद चार शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में लगाया गया है। उम्मीद है कि शिक्षकों की कमी जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें