फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थाना दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/कटड़ा/पौनी। पुलिस की तरफ से जिले के थनपाल, बाणगंगा, अंजी क्याला, सुदीनी, शिकारी, कुंदरधन और बिस्सी कालाकोट में थाना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। थनपाल में एसएसपी परमवीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बाणगंगा में एसडीपीओ कटड़ा, एसएचओ पीएस कटड़ा और प्रभारी पीपी बाणगंगा उपस्थित थे। मुख्यालय अंजी क्याला में उपाधीक्षक एसएचओ रियासी के साथ मौजूद रहे। सुदीनी में पीसी पौनी थाना प्रभारी के साथ पीसी पौनी थाना प्रमुख, कुंदेरधन में चसाना थाना प्रमुख मौजूद रहे। थाना दिवस पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और नागरिकों की समस्याओं को उठाया। अधिकारियों ने सभी वास्तविक शिकायतों पर समय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और अंतर विभागीय मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें