चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे के जीरो पॉइंट के पास ओवरब्रिज बनाने की मांग उठी है, ताकि हाईवे से पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशानी पेश न आए।
स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह, मुंशी राम, महेंद्र सिंह ने कहा कि जीरो पॉइंट के पास गुजाड़, घंटबाल, कित्थर, चंप्याड़ी, चिरडी, अप्पर मादा तथा अन्य गांव के लोग आते-जाते हैं। हाईवे पर गाड़ियों की तेज रफ्तार रहती है और डर रहता है कि सड़क पार करने के दौरान कोई हादसा न घट जाए । ग्रामीण क्षेत्र से स्कूली विद्यार्थी तथा स्थानीय लोग हर रोज हजारों की संख्या में आते-जाते हैं, स्कूली विद्यार्थियों को भी कई बार हाईवे से गुजरने के दौरान डर रहता है कि कही कोई गाड़ी तेज रफ्तार से न आ जाए। लोगों ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा और उनका हाईवे से गुजरना भी नहीं होगा। ऐसे में सरकार को हाईवे पर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग के लिए ओवर ब्रिज की सुविधा रखनी चाहिए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए।