फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छोटे वाहनों के लिए सड़कें खोलीं, लेकिन यात्री वाहन नहीं चल पाने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। करीब दो माह पहले हुई तेज बारिश के कारण जहां सड़कों की हालत काफी बिगड़ गई, वहीं दो माह बाद भी आम यात्रियों के लिए अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय सिंह, करतार शर्मा ने कहा कि चिनैनी से बैणी संगम और वहां से बरकुंडा से मानतलाई तक छोटे वाहनों की आवाजाही होती है, मगर बरकुंडा से मानतलाई के लिए अभी भी यात्री वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। लोग पिछले दो माह से परेशान हैं क्योंकि सड़क बनने के बावजूद भी लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। सड़कें यदि खोली गई हैं तो छोटे वाहनों के लिए खोली गई हैं नाकि यात्री वाहनों के लिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को सड़कों की हालत पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता को भी राहत मिल सके। वही पीएमजीएसवाई विभाग के एईई रितेश कुमार ने कहा कि उन्हें जो आदेश मिला था अस्थायी मरम्मत को लेकर मिला था। उन्होंने अस्थायी तौर पर सड़कों को खोला है। उन्होंने माना कि कई जगहों पर यात्री वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें