फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कपड़े धोने और नहाना तो छोड़ों, पीने के भी लायक नहीं है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर चार में मटमैले पानी की सप्लाई से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि मटमैला पानी सप्लाई होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि जो उनकी टंकी में पानी था वह भी मटमैला हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी खेमराज, राजेश अंताल, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि रविवार को मटमैला पानी सप्लाई होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गईं, क्योंकि मटमैला पानी कपड़े धोने तथा नहाने के काबिल भी नहीं था, पीना तो दूर की बात है।
उनका कहना है कि इस तरह का पानी सप्लाई होने से उल्टा बीमारियां फैलने का डर रहता है। लोगों ने कहा कि स्वच्छ पानी की सप्लाई की जानी चाहिए जबकि हर रोज पानी लोगों को मिलना चाहिए। लोग इसके लिए पूरा किराया भी देते हैं बावजूद इसके पानी की सप्लाई तीसरे दिन होती है। लोगों ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग को विशेष कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें