फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन से तीन मंजिला इमारत सहित कई दुकानें मलबे में तब्दील

विज्ञापन
भू्स्खलन में ध्वस्त इमारत।  - फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नरसू नाला स्थान पर रविवार की सुबह भूस्खलन ने तीन मंजिला इमारत सहित कई दुकानों को मलबे में तब्दील कर दिया। एक तरफ की मार्केट को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दुकान तथा रेस्टोरेंट के मालिक शाहबाज और इत्तेफाक अहमद ने बताया कि रविवार सुबह पस्सियां गिरने से करीब 2 घंटे पहले इमारत के पीछे से आवाज़ें आने लगीं। आवाज़ सुनकर सभी लोग दुकानों व रेस्टोरेंट से बाहर आ गए। वही सुबह 10 व 11 बजे के करीब ताजा भूस्खलन में तीन मंजिला इमारत व दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और देखते ही देखते इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
नायब तहसीलदार मियां खान ने बताया कि पहले भी इसी स्थान पर भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा था, रविवार को भूस्खलन से गिरी पस्सियों ने तीन मंजिला इमारत व दुकानों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें