फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के...फिर भी दौड़ती रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान लेने वाली बस ने परिवहन नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाई हैं। बस का इतिहास बेहद खौफनाक रहा है। पिछले 36 महीनों में इसके 15 चालान हुए। इनमें से 10 चालान अकेले ओवरलोडिंग के थे। इसके बावजूद परिवहन विभाग इसे सड़क से नहीं उतारा।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि इस बस (जेके14डी-2121) का 15 में से 4 चालानों का भुगतान अब तक बकाया था। इसके बावजूद न तो गाड़ी की आरसी रद्द की गई और न ही चालक का लाइसेंस छीना गया। परिवहन विभाग की ओर से समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बस को जब्त भी नहीं किया गया। इस ढिलाई के कारण ही बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये सुस्ती ने यातायात विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
सोमवार को हुई 21 मौतें सीधे तौर पर उस लचर सिस्टम पर सवालिया निशान लगाती हैं जिसने जुर्माने की सिर्फ रसीदें काटीं। अगर ये बस जब्त कर ली गई होती और चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया होता तो आज 21 घर नहीं उजड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदा किए गए चालान
दिनांक जुर्माना वजह
29-10-2023 1200 ओवर लोडिंग
01-12-2023 500 नंबर प्लेट
11-06-2024 1600 ओवरलोडिंग,
03-04-2025 3000 ओवरलोडिंग
26-06-2025 400 ओवरलोडिंग
11-07-2025 500 टैक्स रसीद न होना
04- 08-2025 4000 ओवरलोडिंग
17-10-2025 2000 निर्देशों की अवहेलना
07-11-2025 2000 ओवरलोडिंग
15-12-2025 800 ओवरलोडिंग
24-12-2025 800 ओवरलोडिंग
बकाया चालान
दिनांक जुर्माना वजह
01-02-2025 500 टैक्स रसीद न होना
21-05-2025 7500 लापरवाही से वाहन चलाना
01-05-2025 15500 ओवरलोडिंग व अन्य।
23-03-2026 4000 ओवरलोडिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें