नशा तस्कर की संपत्ति जब्त करती पुलिस।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामलों में नशा तस्करी के आरोपियों की 13.8 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त की है।
रफीक अहमद निवासी गुज्जर कॉलोनी सैनिक कॉलोनी जिला जम्मू की 12 लाख मूल्य की कार को जब्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रेहंबल में एफआईआर दर्ज है। जांच के दौरान यह सिद्ध हुआ कि उक्त वाहन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन से खरीदा गया था।
मेहराज-उल-बशीर निवासी उश्कारा बारामुला और मोहम्मद गनी निवासी तिरकंजन बारामुला के दो मोबाइल फोन (कीमत 1.8 लाख) को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन रेहंबल में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। जांच के दौरान पता चला कि ये संपत्तियां अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। उधमपुर पुलिस ने अब तक चल रहे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मादक पदार्थों के तस्करों की 25 लाख की संपत्तियां जब्त की हैं।