फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते किश्तवाड़ में स्कूल बंंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शनिवार सुबह से जारी बारिश और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते एहतियातन स्कूल बंद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी संजय डोगरा ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हालांकि आदेश में आंशिक छूट भी दी गई। इसके तहत किश्तवाड़ के मालीपेठ से चिरहाड़ तक के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में 6वीं से ऊपर की कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई। इसका संबंधित संस्थानों द्वारा पालन भी किया गया।
दिनभर मौसम पूरी तरह खराब नहीं रहा। बारिश रुक-रुक कर होती रही और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इससे हालात कुछ हद तक सामान्य नजर आए। बावजूद इसके प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। शिक्षा विभाग के इस फैसले को एहतियाती कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें