फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इंडो–यूएस ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का जिला स्तर पर प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने, जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 9 मार्च को इंडो-यूएस समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से हाल ही में चर्चा में आई इंडो–यूएस ट्रेड डील को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। मगोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के समझौते देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों के हितों को नजरअंदाज करके किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की ट्रेड डील बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के लागू की जाती है तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों, डेयरी सेक्टर, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों को उठाना पड़ सकता है।
मगोत्रा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हमारे किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी हैं, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियां लगातार इन्हीं वर्गों को कमजोर करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रही है और आगे भी हर स्तर पर उनके हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि 9 मार्च, सोमवार को इस ट्रेड डील के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी क्रम में उधमपुर शहर के मुख्य बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी उधमपुर द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा। मगोत्रा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और किसानों, व्यापारियों तथा आम जनता के हितों की आवाज को मजबूती से उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें