फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलवामा के अमर शहीदों को सीआरपीएफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 137वीं वाहिनी ने बेस कैंप में स्मृति समारोह का आयोजन कर 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को नमन किया। 14 फरवरी 2019 को हुए कायराना हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 40 वीर जवानों की याद में अधिकारी और जवान एक साथ एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में यूनिट ने कैंप परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए और मौन धारण कर अपने जांबाज साथियों की वीरता को सलाम किया। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट मनोज कुमार सीकोन ने कहा कि शहीदों की बहादुरी पूरी फोर्स के लिए एक अटूट विरासत है। उन्होंने सीआरपीएफ की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि 40 जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हम उनके बलिदान का सम्मान करते हैं और तहे दिल से उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह वार्षिक आयोजन न केवल उन नायकों की वीरता और समर्पण को याद करने का जरिया है, बल्कि यह उस राष्ट्र की कृतज्ञता का भी प्रतीक है जो इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें